देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून l उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पांच अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दोनों जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी है। वहीं आज बागेश्वर में स्कूल बंद रहेंगे।

जबकि टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
बागेश्वर-देहरादून में शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
भारी बारिश से आशंकित हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।




