यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

लखनऊ l उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शुक्रवार शाम जारी तात्कालिक पूर्वानुमान (नाउकास्ट) में अगले तीन घंटे में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और बाराबंकी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार
इसके अलावा प्रयागराज, जौनपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, अमेठी, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, संभल, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, झांसी और इटावा समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।



