उत्तराखण्डकरिअर
पीसी ध्यानी यूपीसीएल के नए एमडी, यूजेवीएनएल के एमडी बने एके सिंह

कामकाज की कार्यकुशलता को सीएम ने लिया फैसला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद पिटकुल के पूर्व प्रबन्ध निदेशक पी सी ध्यानी को ऊर्जा निगम व अजय कुमार सिंह को जल विद्युत निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अजय कुमार सिंह प्रबंध निदेशक का कामकाज देख रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है। आज आदेश जारी होंगे।
उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को सचिवालय में साक्षात्कार हुए। इस दौरान इन पदों के लिए 14 आवेदक आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद यूपीसीएल में पीसी ध्यानी और यूजेवीएनएल में एके सिंह को एमडी नियुक्त किया गया।




