अमेठी : रात से लापता युवती का संदिग्ध हालात में मिला शव, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

अमेठी । अमेठी जिले के रणबीर नगर गांव में मंगलवार रात से लापता 18 वर्षीय काजल का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक युवक पर संदेह जता रहे है।
परिजनों के अनुसार काजल मंगलवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर उसका शव देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और वह उसे धमकाता था। परिजनों ने युवक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।


