पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल ने चंपावत में किया कार्यकर्ताओं से संवाद, गोलू देवता मंदिर में किए दर्शन

चंपावत। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के तहत जनपद चम्पावत भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध गोलू देवता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जनपद चम्पावत के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के तहत कुमाऊ क्षेत्र के जनपद चम्पावत अंतर्गत के लोहाघाट विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, भगीरथ भट्ट , श्रीमती निर्मला गहतोड़ी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूरन कठायत, अमर सिंह कोठियाल , श्याम सिंह बोरा , महेश भट्ट , प्रह्लाद सिंह , उमेश खर्कवाल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।




