उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

बहादराबाद में बकरीद को लेकर अमन गोष्ठी आयोजित, पुलिस ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की

बहादराबाद/ हरिद्वार (बी बी चंदेला )। आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा कस्बा बाजार बहादराबाद एवं चौकी शान्तरशाह परिसर में अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्रवासियों से पर्व को भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद ने बताया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से किसी भी समस्या या सूचना की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया।

अंत में बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियों को ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button