डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर बहादराबाद क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
अभियान का नेतृत्व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने किया

हरिद्वार/बहादराबाद (बी बी चंदेला )। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने किया l
सुबह से शुरू हुए इस अभियान में सफाई कnर्मचारियों की टीम ने चौक, सड़क किनारों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाया। लंबे समय से जमा गंदगी को साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई भी कराई गई, जिससे जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिली।
अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य केवल सफाई कराना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि यदि आमजन सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं, तो शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना आसान होगा।
अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों और गंदगी को हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई को बेहतर बनाया।स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई अभियान से क्षेत्र का वातावरण बेहतर होगा और बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलते रहने चाहिए।प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रहेंगे।




