उत्तराखण्ड

पूर्व CM खण्डूरी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक; कल बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी का आज, 19 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया है। उनके सम्मान में उत्तराखंड शासन द्वारा प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार संती द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य में निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं:

महत्वपूर्ण निर्देश और व्यवस्थाएं:

  • तीन दिन का राजकीय शोक: दिनांक 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
  • कल बंद रहेंगे समस्त शिक्षण संस्थान व कार्यालय: पूर्व मुख्यमंत्री जी के सम्मान में उनकी अन्त्येष्टि के दिन यानी कल, दिनांक 20 मई 2026 (बुधवार) को राज्य सरकार के समस्त कार्यालय, शासकीय, अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल्स और कॉलेज) पूरी तरह बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button