देशराजनीति

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

शुभेंदु अधिकारी के साथ यह पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी। ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button