उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आज प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस एवं पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका), दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी 2022, घनसाली) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग व 2017 कांग्रेस प्रत्याशी) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा अनिल शर्मा (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), संजीव रस्तोगी (कांग्रेस सेवा दल रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष), राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस रुद्रपुर), मंजू जैन, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

इस सामूहिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को प्रदेश में राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक साथ इतने नेताओं का दल बदलना आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button