उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अब गर्मी से राहत के आसार, आज कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

आज सुबह से देहरादून में मौसम खराब है और हुई है रिमझिम बारिश

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अधिकतम तापमान गिरने लगा है। साथ ही मंगलवार से और राहत के आसार हैं। आज सुबह से ही देहरादून में मौसम खराब है और कई बार रिमझिम बारिश हुई है। आज देहरादून में गर्मी से पूरी तरह से राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है। केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button