उत्तराखण्डकरिअर

देहरादून में कल भीषण गर्मी का अलर्ट, सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

देहरादून। देहरादून जिले में कल सोमवार को अत्यधिक गर्मी और लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते डीएम सविन बंसल ने सभी आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 01 से 12 तक) में एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है।

कल भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग, देहरादून और एनडीएमए के सचेत पोर्टल के अनुसार वर्तमान में देहरादून में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। 27 अप्रैल को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने या भीषण गर्मी पड़ने की पूर्व चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button