उत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृति
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान जी की आरती एवं विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूजन उपरांत भगवान परशुराम जी को प्रसाद अर्पित किया गया तथा उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।




