उत्तराखण्डकरिअर
स्काउट गाइड के 7 दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

हरिद्वार l संस्कृत विश्ववि. में स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन का साथ दिवसीय केम्प का आज ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रारम्भ हो गया l
आज प्रशिक्षको महिपाल शर्मा, जिला संघठन आउक्त पुरुवेन्द्र शर्मा, श्रीमती सुकून सिंह ने प्रक्षणार्थियों को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट का सिद्धांत, स्काउट का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा पर अपना व्याख्यान दिया और प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट के नियमों को अपने जीवन में आत्म साथ कर योग्य नागरिक बनने की शिक्षा दी l
इस अवसर पर विश्व वि. के शिक्षा विभाग के सुमन प्रसाद भट्ट, श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत,डॉ.बिंदू मति द्वेदी, अनीता आदि उपस्थित रहे l केम्प में 41 छात्र / छात्राए प्रतिभाग कर रहे हैं l




