उत्तराखण्ड
प्रेस क्लब बहादराबाद के नवनियुक्त अध्यक्ष बीबी चंदेला व अन्य पदाधिकारियों का फूल मालाओं से किया गया स्वागत

बहादराबाद। प्रेस क्लब बहादराबाद(रजि.) की एक बैठक स्थानीय होटल किसान में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष बी.बी.चंदेला, सचिव हितेश चौहान, सह सचिव संजय लाम्बा,उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र नारायण, कोषाध्यक्ष हितेश कथूरिया,तथा संरक्षक के रूप में सनत शर्मा, डॉ.अर्जुन नाग्यान,को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियो ने नवनियुक्त अध्यक्ष बीबी चंदेला व अन्य पदाधिकारीयो का फूल मालाओं से स्वागत किया और सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ सदस्यों के रूप में विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुखदेव सिंह निर्भय,पुरुषोत्तम खरोला आदि सदस्य उपस्थित रहे।



