हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़, जीजा-साली सहित तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी में घर के अंदर चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने जीजा के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रही थी। मौके से यूपी की रहने वाली एक पीड़ित युवती को भी मुक्त कराया गया। पुलिस ने सभी के संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएचटीयू और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां से पुलिस ने आरोपी इरफान निवासी ग्राम व थाना कलियर, सोफियान निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कलियर और चांदनी निवासी कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।




