सहारनपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल सम्मेलन
महिला पंचायत का निर्माण कर इंसाफ दिलाएगा जीडीएस : पिंकी शिंदे

सर्वोच्च पदों पर महिलाओं का होना सशक्तिकरण का द्यौतक : प्रीति माजरा
सहारनपुर। जनता देश संगठन की महिला विंग ने अंतर्राष्ट्रीयमहिला दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाते हुए हुए महिलाओं को रोजगार से जोड़कर व उच्च शिक्षित कर सशक्त बनाने व महिला पंचायत के गठन का आह्वान किया।
सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित “महिला सम्मेलन”में संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा पिंकी पवन शिंदे व भारतीय किसान यूनियन (भानु) की वरिष्ठ महिला नेत्री प्रीति माजरा समेत विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने देश व समाज में महिलाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए समाज से उच्च शिक्षित करने आह्वान किया। उन
चौधरी प्रीति माजरा ने यहभी कहा कि आज महिलाएं देश के विकास में बराबर की भागीदार हैं। वर्तमान समय में महिलाएं राजनीति, प्रशासन, खेल, शिक्षा और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद समेत देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पद महिलाओं के हाथों में होना महिला सशक्तिकरण के सशक्त उदाहरण है।
जनता देश संगठन ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने व महिलाओं को इंसाफ दिलाने और उनकी सुरक्षा के लिए महिला पंचायत के निर्माण करने की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका सरसावा चैयरमेन श्रीमती कोमल पंवार, विशिष्ट अतिथि श्रीमति मीना कुमारी बौद्ध, श्रीमति सुनिता जैन, श्रीमति प्रीति माजरा, श्रीमति ममता पटेल, श्रीमति निशा बर्म़न ने भी अपने विचार व्यक्त कर महिलासशक्तिकरण पर जोर दिया।
इससे पूर्व महिलाओं ने जेडीएस महिला विंग अध्यक्षा एडवोकेट पिं की पवन शिंदे को पगड़ी पहनाकर व विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची भारतीय किसान यूनियन भानू जिला अध्यक्ष राजू माजरा की धर्मपत्नी व वरिष्ठ नेत्री प्रीति माजरा का अपने निवास स्थान से काफिले के रूप में पहुंचने पर सम्मान व भव्य अभिनंदन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती अनिता, सिस्टर मबल, डांक्टर अतुल वर्मा, श्रीमती पूनम देवी, पूर्व प्रधान श्रीमति सुमित्रा देवी, तथा महिला विंग की पदाधिकारी उमा, प्रवेश, सुनिता, कोमल, बालेश, संजीता, बरखा, कोमल देवी, सपना, सोनियां, सुमन व संगीता चौधरी समेत सैकड़ो महिलाएं और भानु किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू माजरा, सपा के मांगेराम जनता देश के संगठन सुरेश फौजी के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े नेता व समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती बबीता कश्यप ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट




