उत्तरप्रदेश

यूपी के फतेहपुर में मोटर साइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे बाइकों की भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसास्थल पर जांच को पहुंची। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इनकी मौत भी सिर में गंभीर चोट से होना बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी आकाश यादव (25) अपने गांव के सौरभ  द्विवेदी (28), उमेश पाल के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दूसरी ओर से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई निवासी दूसरी बाइक का सवार  गजराज पाल उर्फ पिंटू (35) बहुआ की ओर से निमंत्रण में शामिल होकर घर जा रहे थे। मेवली मोड पर बाइकों की भिड़न्त हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार चारों घायलों को सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने  सौरभ द्विवेदी, गजराज पाल उर्फ पिंटू, आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल उमेश पाल को जिला अस्पताल में किया गया। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button