उत्तरप्रदेश

पश्चिम में बारिश के साथ यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आज पूर्वी तराई की बारी

लखनऊ । आज पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार के बाद अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। मंगलवार को 6.1 डिग्री के साथ बरेली में सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। वहीं 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा।

उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के असर से मंगलवार को कई पश्चिमी जिलों में बारिश हुई। एनसीआर से सटे जिलों के साथ मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली आदि में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। वहीं मेरठ, बागपत, अमरोहा आदि में बारिश के साथ ओले भी गिरे। नजीबाबाद में सर्वाधिक 5.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बुधवार को अवध क्षेत्र में हो सकती है बारिश

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह बारिश का विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी और तराई तक पहुंचेगा। अवध क्षेत्र समेत राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के दाैरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button