इन वाहनों का यहां होगा इंतजाम
– दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।
– अत्यधिक दबाव की स्थिति में नारसन, मंगलौर, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे।
– दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर से बैरागी कैंप आएंगे।
– दिल्ली–मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, नगलाइमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर, नजीबाबाद जाएंगे।
-मुरादाबाद, नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन चंडी चौक पर पहुंचेंगे और दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग खड़े किए जाएंगे।
– बड़े वाहन नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, 4.2 डायवर्जन से गौरीशंकर, नीलधारा पार्किंग में भेजे जाएंगे।
– देहरादून, ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।
– देहरादून, ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, एनएच 344 से मेरठ दिल्ली जाएंगे।
– नजीबाबाद जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौकी, श्यामपुर से जाएंगे।
प्राइवेट बसों का रूट
– दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने वाली बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर, जगजीतपुर से बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी।
– ऋषिकेश, देहरादून जाने वाली नारसन, मंगलौर, अब्दुल कलाम चौक, मंडावर, मोहंड से भेजी जाएंगी।
ऑटो-विक्रम डायवर्जन
– देहरादून, ऋषिकेश, रायवाला से आने वाले ऑटो-विक्रम जयराम मोड़ तक ही जाएंगे, आगे प्रवेश नहीं होगा।
-ज्वालापुर व पुल जटवाड़ा की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़–देवपुरा–शिवमूर्ति तिराहा होकर डायवर्ट किए जाएंगे।
– बीएचईएल पुल से आने वाले ऑटो-विक्रम भगत सिंह चौक–टिबड़ी फाटक–देवपुरा होते हुए संचालित होंगे।
– ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों, ऑटो, विक्रम व टैक्सी का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।