हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट

ऋषिकेश। हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी मौत हो गई। शिशु हाथी हरिद्वार से देहरादून जा रही हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आया।
मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत आज सुबह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून रेल खंड पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया है। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन रोका गया।