उत्तराखण्ड
जौलीग्रांट निवासी छात्र को हाथी ने पटक कर मार डाला, माता पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई

जौलीग्रांट(देहरादून)। थानों वन रेंज में कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी एक छठवीं के छात्र को हाथी ने पटक कर मार डाला। माता पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 4:15 के आसपास की बताई जा रही है। जब कमल थापा और उनकी पत्नी नीलम देहरादून से अपने पुत्र कुणाल थापा (12) को स्कूटी में बीच में बैठकर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ आ रहे थे।



