उत्तराखण्ड
किसान सेवा समिति चुनाव: सहदेवपुर में सुबोध सैनी और अलीपुर में सुरेसो देवी विजयी

बहादराबाद। बहुउद्देश्य किसान सेवा समिति के तहत सहदेवपुर और अलीपुर में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए। सहदेवपुर क्षेत्र में सुबोध सैनी ने 72 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी हेमलता पत्नी अनिल को 50 मत मिले। इस प्रकार सुबोध सैनी ने 22 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
वहीं अलीपुर में हुए चुनाव में सुरेसो देवी पत्नी अनिल ने 51 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी उर्मिला पत्नी वेद प्रकाश को 31 मत मिले। सुरेसो देवी ने 20 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की।
दोनों क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विजयी उम्मीदवारों एवं समर्थकों में परिणामों को लेकर उत्साह देखा गया।




