देशधर्म-संस्कृतिविदेश

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 42 भारतीयों बस में जिंदा जले

सऊदी अरब से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रविवार और सोमवार की दरमियानी रात मक्का से मदीना जा रही रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत हो गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है”.

ये हादसा उस समय हुआ, जब उमराह के लिए गए लोगों को लेकर जा रही बस एक तेल के टैंकर से टकरा गई। सऊदी अरब के मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मदीना के नजदीक हुआ और माना जा रहा है कि हादसे में मरने वाले भारतीय उमराह यात्री हैं, जिनमें से कई हैदराबाद के और तेलंगाना के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा अहले सुबह हुआ जब बस में बैठे यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया कि सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई दुखद बस दुर्घटना से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में कई भारतीय तीर्थयात्री मारे गए। हम अपने दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं जो अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं…’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button