दिल्ली बम विस्फोट : पीएम मोदी ने पीड़ितों से अस्पताल में की मुलाकात

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी। पीएम ने कहा, ‘इस साजिश के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, दो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’
फरीदाबाद में सेकंड-हैंड कार बेचने वाली कंपनी रॉयल कार जोन के डीलर अमित पटेल ने कहा कि 29 अक्तूबर को हमारे स्टाफ सदस्य सोनू से संपर्क हुआ। दो लोग आई-20 कार देखने आए, उन्हें पसंद आई। उन्होंने भुगतान किया और उसी दिन कार ले गए। ग्राहकों में से एक का नाम आमिर राशिद था और मुझे दूसरे व्यक्ति का नाम नहीं पता। कार आमिर राशिद के नाम पर पंजीकृत थी। जिस दिन दिल्ली में यह विस्फोट हुआ। सोनू को दिल्ली से एक कॉल आया जिसमें सभी दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया था। ताकि एक टीम जल्द ही उन्हें लेने पहुंच सके। उसी रात, एक टीम यहां पहुँची और हमने उन्हें सभी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज दिए। पुलिस अब जांच कर रही है कि आमिर राशिद की आईडी पुलवामा की थी।
दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट में संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी थी। दिल्ली पुलिस ने सभी थानों और सीमा चौकियों को अलर्ट कर पांच टीमों से तलाश शुरू की, यूपी-हरियाणा को भी सूचित किया गया।




