उत्तराखण्डराजनीति

रजत जयंती पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी,

देहरादून। रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं। दून एयरपोर्ट से वह अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंचेंगे। जहां उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी बच्चों सी मिल रहे हैं।

आज नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम के लिए यहां राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली गैलरी और कई अन्य सजावट की गई हैं।

कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट के आसपास के रास्तों पर ऊंची इमारतों से लेकर पानी की टंकियों तक हथियारबंद जवान तैनात हैं। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त बलों के अलावा सीआईडी व प्रशिक्षण केंद्रों के जवान भी तैनात किए गए हैं। टिहरी, ऋषिकेश समेत आसपास के शहरों से भी पुलिस अधिकारी पहले से देहरादून में जमा हैं, जो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का प्रभार देख रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह का बैग, झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, शॉल, लाइटर आदि सामान ले जाने पर प्रतिबंध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button