देश

तेलंगाना में बस और डंपर की टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डंपर की टक्कर चेवेल्ला के पास तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (RTC) की गाड़ी से हुई, जिसके कारण बजरी बस पर गिर गई।घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रंगारेड्डी जिले में चेवेल्ला पुलिस स्टेशन के तहत खानापुर गेट के पास एक TGSRTC बस और एक ट्रक के बीच सड़क हादसा हुआ। यह घटना आज सुबह हुई। हम मौके पर पहुंच गए हैं और ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।

वहीं, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस गंभीर सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर TGSRTC के MD नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिले के कलेक्टर से फोन पर बात की और उन्हें घायलों को अच्छी मेडिकल सुविधा देने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा तब हुआ जब गलत साइड से आ रहे एक टिपर ने बस को टक्कर मार दी। मंत्री ने TGSRTC अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।
शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि RTC बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी, जिसमें करीब 70 यात्री सवार थे। इस बस में अधिकांश बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कई स्टूडेंट्स हैदराबाद के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ते थे और रविवार की छुट्टी की वजह से अपने घर जाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर ट्रैफिक थम गया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button