उत्तराखण्डदेश
समक्ष राज्य का गौरव बढ़ाएगी उत्तराखंड की झांकी : अपर सचिव मुख्यमंत्री
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

देहरादून। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पल को संजोने के लिए उत्तराखंड में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के चलते Statue of Unity के शहर में सभी राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाती झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड की सांस्कृतिक झांकी भी इस ऐतिहासिक क्षण में यादगार भूमिका निभाएगी।
Video Player
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने ‘ मिशन न्याय ‘ को बताया ‘ रन फॉर यूनिटी ‘ के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के लिए लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अपर सचिव तिवारी ने बताया इसी के चलते उत्तराखंड की झांकी को भी Statue of Unity के शहर में प्रदर्शित किया जाएगा।




