उत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृति

अमेठी के लोदी बाबा घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

अमेठी । यूपी के अमेठी में मंगलवार को सुबह से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के बीच लोदी बाबा घाट गौरीगंज पर व्रती महिलाओं का सैलाब उमड़ा। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति और संतान की दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान परिसर छठ मइया के गीतों से गूंजा। घाट पर तड़के से ही पूजा की तैयारियां चल रही थीं। व्रती महिलाओं ने सूप में गन्ना, फल, दीपक, सुपली और ठेकुआ सजाकर अर्घ्य दिया। छठ गीतों की गूंज और व्रती महिलाओं की श्रद्धा से पूरा घाट भक्ति भाव में डूबा रहा। श्रद्धालुओं में रीता सिंह, सरिता शुक्ला, पूजा मिश्रा, ममता वर्मा, संगीता पांडेय, नीलम सिंह, किरण देवी और प्रीति तिवारी शामिल रहीं। नगर पालिका परिषद की ओर से घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जामो मोड़ से वाहनों का प्रवेश रोका गया। सीओ अखिलेश वर्मा फोर्स के साथ निगरानी में जुटे रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह के प्रतिनिधि दीपक सिंह ने वार्ड सदस्यों संग घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या अन्य महिला भी छाता लगाकर घाट पहुंचीं। छठ मइया से परिवार की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button