उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड में भाजपा ने बनाए नौ जिलों के लिए प्रदेश प्रवक्ता

देहरादून। भाजपा ने सांगठनिक तौर पर नौ जिलों के प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मथुरा दत्त जोशी व आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुई कमलेश रमन को सूची में स्थान दिया गया है।

इनमें विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मथुरा दत्त जोशी, नवीन ठाकुर, गुरविंदर सिंह, जपेंद्र सिंह, हनी पाठक , कमलेश रमन व विकास भगत शामिल हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button