उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से की विश्व कल्याण की कामना

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार को सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। केदारनाथ दर्शन के बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम पहुंचे।

राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हैेपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ का अभिषेक, पूजन-अर्चना कर क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली और राज्य की उन्नति की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button