उत्तरप्रदेश

अमेठी में जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जला;

अमेठी। यूपी के अमेठी में सोमवार की रात जूतों के गोदाम में आग लग गई। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटें देख लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना आर्य समाज स्कूल के पास गुड़मंडी की है। यहां के निवासी राजेंद्र गुप्ता के मकान में संग्रामपुर निवासी राजेश शुक्ल की जूते-चप्पलों की गोदाम थी। सोमवार की आधी रात करीब 1 बजे गोदाम में आग लग गई। दीपावली पर्व के चलते बाजार आवाजाही कम होने से घटना का पता तुरंत नहीं चल सका। कुछ देर बाद जब लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोगों ने देखा और मकान मालिक को सूचना दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button