उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, कई वर्षों बाद अक्टूबर में हुई बर्फबारी, ठंड बड़ी

चमोली/उत्तरकाशी। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित नीती और माणा घाटी में आज सुबह से बर्फबारी जारी है। कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। चमोली में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। वहीं गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है।
निजमुला घाटी के ईराणी गांव के समीप की चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। ईराणी गांव से आ रही फोटो और वीडियो रोमांचित करने वाली हैं। गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ क्षेत्र में लगातार बारिश होे रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
उत्तराखंड के दो प्रमुख धाम बदरीनाथ और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। उधर मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने ठंड का भी अहसास कराया।




