उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
शरद पूर्णिमा पर्व पर हरकी पैड़ी में लोटे से स्नान करते श्रद्धालु
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगनहर की मरम्मत के चलते गंगाजल उपलब्ध नहीं

हरिद्वार। गंगा में नहीं मिली डुबकी, श्रद्धालु लोटे से करते रहे स्नान गंगा में नहीं मिली डुबकी, श्रद्धालु लोटे से करते रहे स्नान गंगा में नहीं मिली डुबकी, शरद पूर्णिमा स्नान पर्व पर सोमवार को हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाने को पर्याप्त गंगा जल नहीं मिलने पर देशभर से स्नान को आए श्रद्धालुओं का उत्साह फीका पड़ गया।
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगनहर की मरम्मत के चलते गंगाजल उपलब्ध नहीं है जिससे श्रद्धालु निराश हैं। दशहरे से दीपावली तक नहर बंद रहने से स्नान और आचमन में बाधा आ रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार आरती के समय आंशिक जलधारा छोड़ी जा रही है। वहीं श्रमिक परिवार सूखे नहर में सिक्के और जेवर ढूंढकर अपनी जीविका चला रहे हैं।




