उत्तरप्रदेशराजनीति
यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से जेल में मारपीट, सफाईबंदी ने मारी लोहे की पटरी

लखनऊ। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जेल में एक सफाईबंदी से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने लोहे की एक पटरी से उन पर वार कर दिया। इस घटना में उन्हें मामूली चोट आई है। डीजी जेल पीसी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना देर शाम घटी। हालांकि गायत्री प्रजापति के सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं है। जरूरी उपचार के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्हें जेल से बाहर अस्पताल ले जाने की जररूत नहीं हुई। मालूम हो कि गायत्री प्रजापति लंबे समय से खनन घोटाले के मामले में लखनऊ की जिला जेल में बंद हैं।




