उत्तराखण्ड
चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर पहुंचे मुख्यमंत्री, आपदा पीड़ितों से मिले, राहत कार्यों का लिया जायजा

चमोली। जनपद के नंदानगर में बादल फटने से आई भीषण आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक इस आपदा में लापता हुए 10 लोगों में से एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री धामी आज चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर पहुंचे, यहां उन्होंने आपदा, राहत बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां आपदा के हालात का जायजा लेने के दौरान ही वह आपदा प्रभावितों से मिले। इस दौरान अपनी व्यथा सुनाते हुए एक महिला रो पड़ी। सीएम ने आपदा पीडितों के आंसू पोछे। ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।





