उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

हरिद्वार: मां चंडी देवी मंदिर में बीकेटीसी ने बैठाया रिसीवर तो सवा माह में जमा हुए 34 लाख, अब उठ रहे सवाल

हरिद्वार मां चंडी देवी मंदिर में बीकेटीसी के रिसीवर बैठाने के लगभग सवा माह बाद (एक माह 18 दिन) में ट्रस्ट के खाते में कुल 34 लाख रुपया जमा हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि वर्ष 2009 में बने ट्रस्ट के अधीन पूरी व्यवस्था होने के बावजूद इतनी बड़ी धनराशि किस खाते में जमा की गई और कहां व्यय हुई।

प्रशासनिक हस्तक्षेप शुरू होने के बाद से परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। इनमें लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मंदिर परिसर की विद्युत आपूर्ति सुधारी जा रही है। वहीं जगह-जगह पोल आदि लगाए जा रहे हैं। बीकेटीसी की अनुमति से चार पुरुष और चार महिला शौचालयों के निर्माण की भी रुपरेखा तय कर ली गई।

वहीं पूर्व में करोड़ों रुपये वार्षिक आमदनी से अब तक मंदिर परिसर में केवल दुकानों का निर्माण किया गया। वह भी जो अवैध हैं और अतिक्रमण की श्रेणी में होने के बाद भी अनौपचारिक तरीके से दुकानदारों को आवंटित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button