उत्तराखण्डदेशधर्म-संस्कृति

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, महाराष्ट्र के यात्री की मौत, आज ही दोबारा शुरू हुई थी यात्रा

14 अगस्त तक बंद थी केदारनाथ यात्रा

देहरादून। पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं. जहां राजमार्गों पर पहाड़ी दरक रही हैं केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सुबह गौरीकुंड से करीब एक किमी. ऊपर केदारनाथ यात्रा मार्ग में छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।

सूचना पर मृत यात्री को तत्काल जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स एवं पुलिस द्वारा गौरीकुंड अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान परमेश्वर भीम राव खावाल (38) पुत्र भीम राव खावाल निवासीऔरंगाबाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बाढ़ का खतरा होन की आशंका व्यक्त की गई है। इसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए लोगों का सचेत करने और सभी सावधानियां बरतने को कहा है।

14 अगस्त तक बंद थी केदारनाथ यात्रा

पहाड़ों में बारिश का सितम लगातार जारी है. बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश का सबसे बुरा असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर पड़ रहा है. बीते दिनों तेज बारिश होने और गौरीकुंड-केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग पर खतरा होने को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई थी, लेकिन फिर भी कुछ यात्री सोनप्रयाग से आगे जाने पर अड़े हुए थे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

गौरीकुंड से करीब एक किमी ऊपर हुआ हादसा

15 अगस्त को जैसे ही केदारनाथ धाम की यात्रा खोली गई तो सैकड़ों की संख्या भक्त रवाना हुए, लेकिन शनिवार सुबह एक घटना हो गई, जिसमें एक तीर्थ यात्री की पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से मौत हो गई. 15 अगस्त सुबह करीब 10 बजे पुलिस चौकी गौरीकुंड को सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब एक किमी ऊपर केदारनाथ यात्रा मार्ग में छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button