उत्तराखण्डराजनीति
एक समर्पित जननेत्री थी पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह: महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के निधन पर दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह को एक समर्पित जननेत्री बताते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मुन्नी देवी शाह अपने सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जानी जाती थीं।
श्री महाराज ने कहा कि मुन्नी देवी शाह ने थराली विधानसभा क्षेत्र का कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए थे। स्थानीय विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा है।




