उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी संबंधित जिलों में विस्तृत सूचना जारी करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। इच्छुक प्रत्याशी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच: 29 जून से 1 जुलाई तक

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जुलाई

चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में प्रत्याशियों को जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, और 10 जुलाई को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

दूसरे चरण में 8 जुलाई को चुनाव चिह्न मिलेंगे और 15 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।

मतगणना की तिथि सभी चरणों के लिए 19 जुलाई तय की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित विभागों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button