उत्तराखण्डविदेश
मुख्यमंत्री धामी ने जारी की उत्तराखंड की योग नीति, कई देशों के राजनयिक रहे मौजूद

भराड़ीसैंण(चमोली)। कर्णप्रयाग के भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस पर 800 से अधिक लोगों के साथ योग किया। पारंपरिक स्वागत के बीच मंच पर पहुंचे सीएम ने उत्तराखंड की अपनी योग नीति का अनावरण भी किया। उनके साथ मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु भारत भूषण और कई देशों के राजनयिक उपस्थित रहे।




