उत्तराखण्डदेश
आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड़ी, सहायक ने पहुंचाई स्टेशन

कोटद्वार । आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक बाबूराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना सनेह रोड हाल्ट स्टेशन के पास हुई, जिसके बाद ट्रेन को सहायक चालक ने संभाला और सुरक्षित कोटद्वार स्टेशन तक पहुंचाया। तड़के चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।




