उत्तराखण्डदेशविदेश

भारतीय सैन्य अकादमी से 419 कैडेट्स हुए भारतीय सेना में शामिल

नौ मित्र देशों के 32 विदेशी कैडेट्स ने भी पूरी की सैन्य ट्रेनिंग

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी

श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कैडेट्स हुए सम्मानित

देहरादून। देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की 156वीं पासिंग आउट परेड में 419 युवा अफसर भारतीय सेना में शामिल हुए। उनके साथ-साथ नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट्स ने भी सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर सफलता की ओर कदम बढ़ाया।

सुबह 6:38 बजे ‘मार्कर्स कॉल’ के साथ भव्य पासिंग आउट परेड की शुरुआत हुई। कुछ मिनटों में परेड ग्राउंड पर अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कैडेट्स ने कदमताल शुरू की। मुख्य अतिथि और परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लसंथा रोड्रिगो ने कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी दी।

चार साल की मेहनत के बाद आया ये पल: घोसालकर

इस मौके पर अफसर बने मुंबई के स्वराज घोसालकर का कहना है कि उनकी मेहनत रंग लाई है. चार साल की कड़ी मेहनत के बाद ये खुशी का पल आए हैं. उन्‍होंने बताया कि अब वह देश की सेवा करेंगे. अपनी ट्रेनिंग के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि हर दिन उन्‍हें लगता था कि कब यह ट्रेनिंग पूरी होगी और कभी कभी महसूस होता था कि वह यह ट्रेनिंग पूरी कर भी पाएंगे या नहीं, लेकिन आज सेना में अधिकारी बन गए हैं.

इस अवसर पर अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपने प्रशिक्षण काल के दौरान उत्कृष्टता का परिचय दिया।

सम्मानित कैडेट्स की सूची:

  • स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल: अनिल नेहरा

  • गोल्ड मेडल: रोनित रंजन

  • ब्रॉन्ज मेडल: अनुराग वर्मा

  • टीईएस सिल्वर: कपिल

  • टीजी सिल्वर: आकाश भदौरिया

  • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर: केरन कंपनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button