देश
ओडिशा में कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर, एक की मौत, सात घायल

कटक। ओडिशा से रेल हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे (11) पटरी से उतर गए हैं। कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि सात यात्री घायल भी हुए हैं। ट्रेन बंगलूरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए नई ट्रेन का बंदोबस्त किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया
‘जांच के बाद हमें पटरी से उतरने का कारण पता चलेगा’





