उत्तरप्रदेश
अमेठी में करणी सेना व सवर्ण आर्मी ने किया विरोध-प्रदर्शन
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर विवादित बयान की निंदा

अमेठी। राणा सांगा पर विवादित बयान के बाद करणी सेना व सवर्ण आर्मी ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। संगठन के सदस्य जिला मुख्यालय गौरीगंज में जामों रोड से पैदल नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला मुख्यालय गौरीगंज में संगठन सदस्यों ने शनिवार सुबह 11 बजे विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें मांग की है कि सांसद रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता खत्म की जाए। कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद भवन में हिंदू हृदय सम्राट राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया है, जो बहुत ही निंदनीय है, जिससे सभी लोग बहुत आहत हैं।




