उत्तरप्रदेश

अमेठी में व्यापारी के घर डंप मिला एक कुंतल बदबूदार खोया

ईद-नवरात्रि में खपाने की थी तैयारी; कराया गया नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुकुल बाजार में की छापेमारी 

अमेठी। यूपी के अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुकुल बाजार में छापेमारी की। इस दौरान एक कुंतल मिलावटी खोया पकड़ा गया। इसे टीम ने तालाब में फेंकवाकर नष्ट कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर शुकुल बाजार के तेतारपुर गांव में टीम पहुंची थी। यहां एक व्यापारी के घर पर खोया डंप मिला। जांच के दौरान खोये की गुणवत्ता खराब मिली। उससे बदबू आ रही थी।

इसके बाद टीम ने खोये की सैंपलिंग करते हुए पूरा खोया पास के तालाब में फेंकवा दिया। सहायक आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर देख-परख कर खरीदारी करें। सस्ती मिठाई के चक्कर में बीमारी मोल न लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button