उत्तराखण्ड

हैवानियत में बदली ममता, मां ने 07 माह की मासूम को टंकी में डुबोकर मार डाला

देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक मां का हैवानियत से भरा चेहरा सामने आया है। मां ने ही अपनी 07 माह की मासूम बेटी को टंकी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के पीछे की असल वजह तलाशी जा रही है।

विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मावाला में मुंतजिर नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सादिया ने 07 माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला है। यह बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के अनुसार बेटी बीमार चल रही थी। जिस कारण महिला भी मानसिक अवसाद से ग्रसित थी। सादिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। महिला ने बेटी को क्यों मार डाला, इसके पीछे की पूरी कहानी की पड़ताल की जा रही है। साथ ही परिवार के सामाजिक परिवेश और तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार फिलहाल महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button