उत्तरप्रदेशउत्तराखण्ड

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को रौंदा, चारों की मौके पर ही मौत

चारों मृत मजदूर यूपी निवासी, दो घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती

 चंडीगढ़ नंबर की कार ने मारी टक्कर, कार चालक फरार

देहरादून। बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने चार मजदूरों की जान ले ली और दो को घायल कर दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। इधऱ-उधर सड़क पर खून बिखरा हुआ था। चारों मजदूर उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

 

पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास सड़क पर एक चण्ढीगढ नम्बर की मर्सिडिज कार चालक द्वारा वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 4 मजदूरों व एक स्कूटी (यूके 07-एई-5150) को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे चार मजदूरों की मौत हो गयी जबकि स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा बुधवार की रात 8 बजे के लगभग हुआ।

 

घायलों को तत्काल उपचार हेतु उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दून राजकीय चिकित्सालय रैफर किया गया । दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों के पैर में चोट लगी है। चारो मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय लाकर पंचायतनामे की कार्यवाही की जा रही है।

कार सवार व्यक्ति की तलाश के लिए तत्काल कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मृतक मजदूर काठबंगला क्षेत्र नदी पार में रहते थे और शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन कार्य करते थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नाम/पता मृतक

1- मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
2- रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
3- बलकरण पुत्र नौमीलाल निवासी जगजीतपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष।
4- दुर्गेश निवासी गोरिया रुदौली जिला फैजाबाद

नाम/पता घायल

1- धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून।

2- मो. शाकिब पुत्र मो. जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button