उत्तराखण्ड

थराली क्षेत्र में शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दादी व नाती की झुलसने से मौत

चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया। भीषण आग की चपेट में आने से दादी और पोते की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए ।

जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट लगने से घर के अंदर आग लग गई, जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। साथ सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है जो घटना का विवरण जुटा रही है।

थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि कुमाऊं की सीमा से लगे और तहसील थराली के गांव पातला (ताल) में एक घर में पिछली रात शॉर्ट सर्किट होने से करीब ढाई बजे घर में आग लग गई। उस समय घर के अंदर पांच लोग सो रहे थे आग लगने से 10 साल के बालक अंकित गाड़िया एवं 75 साल की दादी हरमा देवी आग की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इस कमरे में केवल एक ही दरवाजा था। दरवाजे के ओर से ही आग लगी। जब आग लगी तो सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। जब हरना देवी जल कर बिस्तर से नीचे गिरी तब नीचे के कमरे में सो रहे उनके पुत्र दिनेश गाड़िया को पता लगा। मौके पर गांव वालों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की मगर लकड़ी की छत होने के कारण आग ने बिकराल रूप ले लिया था। इस घटना से सारे ग्वालदम थराली में शोक की लहर है। अंकित का पिता दिनेश गाड़िया खुद इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button