उत्तराखण्ड

भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने उठाई उत्तराखंड में भौगोलिक आधार पर परिसीमन की मांग

नई टिहरी। उत्तराखंड में परिसीमन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप करने को लेकर अब धीरे-धीरे मांग उठने लगी है। इसके चलते टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने आने वाले समय में भौगोलिक आधार पर परिसीमन को लेकर नई टिहरी में मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा सीटों, लोकसभा सीटों का भौगोलिक आधार पर परिसीमन होना चाहिए बल्कि उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 101 विधानसभा सीटें, 11 लोकसभा सीटें और पांच राज्यसभा सीटें होनी चाहिए, और यह सभी सीटें पर्वतीय क्षेत्र में बढ़ानी चाहिए। उन्होने कहा की पूर्व में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र इस संबंध में सौंपा था, जो कि उन्होंने अपनी सहमति भी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत जल्द इस संबंध में सभी सांसदों विधायकों प्रदेश के मुख्यमंत्री के माध्यम से एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, साथ ही कहा कि विधानसभा सीटें लोकसभा सीटे और राज्यसभा सीटें बढ़ेगी तो उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र का बेहतर विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button